फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A month has passed since the results were declared, and 90,000 students are still waiting for their marksheets.

Varanasi News: रिजल्ट निकले बीत गया महीना, 90 हजार छात्रों को मार्कशीट का इंतजार

Mon, 01 Jun 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A month has passed since the results were declared, and 90,000 students are still waiting for their marksheets.
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिले के करीब 90 हजार छात्र-छात्राएं अब भी मूल अंकपत्र (मार्कशीट) का इंतजार कर रहे हैं। इस बार बोर्ड ने मार्कशीट को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के तहत तैयार की जा रही मार्कशीट में सुरक्षा संबंधी विशेष फीचर जोड़े गए हैं। इसी कारण बोर्ड ने 6 मई तक सभी प्रकार के संशोधन कार्य पहले ही पूर्ण करा लिए हैं, ताकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। संशोधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मूल अंकपत्र जारी किए जाएंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के उप सचिव साहब सिंह ने बताया कि मार्कशीट से संबंधित सभी संशोधन कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जून के प्रथम सप्ताह तक मूल अंकपत्र जारी होने की संभावना है। इसके बाद संबंधित विद्यालयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed