{"_id":"58b192794f1c1bb00db234ad","slug":"a-monkey-byte-girl-student-in-mirzapur-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्लास से लौट रही छात्रा को बंदर ने काटा, साथियों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास से लौट रही छात्रा को बंदर ने काटा, साथियों ने किया चक्काजाम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी परिसर में बंदरों का आतंक, छात्र परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बंदरों का आतंक कायम है। यहां के विद्यार्थी बंदरों से परेशान हैं।
शुक्रवार को एम फार्मा की छात्रा ज्योति सिंह को एक बंदर ने काट लिया।
उसके इलाज में कोताही से नाराज छात्रों ने शनिवार को राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग जाम कर दिया।
पुलिस ने बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। छात्रों ने परिसर में इलाज की समुचित व्यवस्था की मांग की। छात्रों ने बताया कि परिसर में बंदरों द्वारा आए दिन छात्र-छात्राओं को काटा जा रहा है।
बंदरों के काटने से घायल होने पर दक्षिणी परिसर स्थित हेल्थ सेंटर में इलाज और एंटी रैबिज सूई आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को भी एम फार्मा की एक छात्रा को बंदर ने काट लिया। घायल छात्रा को हेल्थ सेंटर में एंटी रैबिज इंजेक्शन नहीं होने के कारण नहीं लग सका।
समुचित इलाज नहीं होने से नाराज नीलगिरि और विंध्यवासिनी हास्टल के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि हेल्थ सेंटर दिन में दस से शाम चार बजे तक खुलता है। इसके बाद इलाज के छात्रों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
अवकाश के दिनों छात्राओं के इलाज का कोई प्रबंध ही नहीं है। जाम की सूचना के बाद सीओ बृजेश कुमार त्रिपाठी, सीओ नक्सल एके सिंह, आचार्य प्रभारी प्रो. आरपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। फारेस्ट रेंजर राम विलास यादव ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि बंदर पकड़ने वाले टीम को एक सप्ताह में बुलाया जाएगा।