{"_id":"5af732a64f1c1be2408b4c40","slug":"a-man-bath-with-blood-of-cock-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में मुर्गे के खून से नहाया एक शख्स, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में मुर्गे के खून से नहाया एक शख्स, जानिए पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 13 May 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
खून से नहाने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में शनिवार को एक अजीब घटना हुई। घटना के जितने भी प्रत्यक्षदर्शी थे सभी दंग रह गए। हुआ यूं कि शहर के गोदौलिया चौराहे पर सुबह 10 बजे एक व्यक्ति डस्टर कार से लोगों को धक्का मारते हुए पहुंचा। उसके बाद जो हुआ उसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया।
कार में बैठे अर्धनग्न व्यक्ति के पास एक घड़ा व एक टेडीबियर था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले वह मुर्गे के खून को अपने शरीर पर डालने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले गई। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि कार के धक्के से कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
पुलिस का कहना है कि गाड़ी सवार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसने गाड़ी के अंदर एक मटके में मुर्गा काटा और उसे शरीर पर डाल लिया। कार सवार की पहचान सुल्तानपुर के दिनेश कुमार सिंह के रूप में हुई। परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजन के आने के बाद ही उसको छोड़ा जाएगा।