{"_id":"5b1f8a874f1c1bf16e8b7810","slug":"a-man-and-women-jumped-from-running-train-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को बचाने के लिए ट्रेन से कूदा जीजा, दोनों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली को बचाने के लिए ट्रेन से कूदा जीजा, दोनों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 12 Jun 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमृतसर से टाटा नगर जा रही जम्मूतवी डाउन एक्सप्रेस के गेट पर खड़े होकर हवा खा रही महिला अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा कि महिला के गिरने के बाद एक युवक भी ट्रेन से कूद गया। महिला क़रीब बीस मीटर तक घसिटती हुई पटरी पर जा गिरी, जिससे उसका शव कटकर क्षत-विक्षत हो गया। युवक भी क़रीब सौ मीटर की दूरी पर जा गिरा, जिससे उसकी भी मौक़े पर मौत हो गई।
घटना सोनभद्र जिले के केवाल गांव के पास घटी। आस पास के ग्रामीणों के अलावा रेलवे ट्रैक में काम करने वाले रेल कर्मियों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। युवक के पास से मिले मोबाइल से युवक की पहचान हो सकी। सूचना पर मृतक का पिता उड़ीसा से विंढमगंज के लिए रवाना हो गया है।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। केवाल के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने इसकी सूचना विंढमगंज थाने को दी। वहां पहुंची थाना पुलिस ने जॉच पड़ताल की तो मृत युवक के जेब से दो मोबाइल, मिर्जापुर से बालासर तक का जनरल टिकट और 2200 रुपये मिला।
विज्ञापन
मोबाइल में मौजूद नंबरों से कुछ जगहों पर बात करने के बाद उसकी पहचान राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र प्रवीण महतो निवासी ग्राम कुकरीडीहा जिला मयूरभंज उड़ीसा के रूप में हुई।
पिता प्रवीण महतो ने बताया कि राजेंद्र अपनी साली के साथ तीन दिन पहले घर से घूमने के लिए निकला था। लेकिन वह इस दौरान कहां गया, इस बारे में कुछ नहीं बता सके। युवक की उम्र क़रीब 32 वर्ष महिला की उम्र करीब 28 वर्ष के करीब है।
सूचना के बाद मृतकों के परिवार वाले मौके लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का नाम, पता ज्ञात नहीं हो सका है। मृत युवक के पिता के आने के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी।