फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a kitchen gas cylinder leak in chouri choura express

चौरी चौरा एक्सप्रेसः यात्री की समझदारी और गार्ड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Fri, 24 Mar 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 24 Mar 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
a kitchen gas  cylinder  leak in chouri choura express
बोगी में गार्ड ब्रेक के ठीक बगल में रखा था सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
चौरी चौरा एक्सप्रेस में गुरुवार की रात बड़ा हादसा टल गया। कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस में गैस सिलेंडर ले जाया जा रहा था जिससे गैस रिस रही थी। एक यात्री की सूचना और गार्ड की तत्परता पर जब बोरे को खोला गया तो उसमें घरेलू गैस सिलेंडर रखा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्क्वॉड को दी गई और सिलेंडर को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। इस दौरान यात्री सहमे नजर आए।
कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय रात 12:35 बजे से करीब 1:30 घंटे लेट आई ट्रेन 2:10 पर यहां से छूटी। करीब 2:25 बजे ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दो मिनट रुकी। यहां से ट्रेन चली ही थी कि गार्ड ब्रेक के बगल की जनरल बोगी में एक यात्री को गैस की गंध महसूस हुई।
विज्ञापन


देखा तो एक बोरे में घरेलू गैस सिलेंडर रखा था जिससे गैस लीक हो रही थी। यात्री ने गोरखपुर के गार्ड हाजी एसके हुसैन को इसकी सूचना दी। गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रुकवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरे में छोटे सिलेंडर के साथ कुछ बर्तन भी रखे थे। कुछ देर तक पूछने के बाद जब किसी ने बताया नहीं कि सामान किसका है, तब गार्ड के कहने पर आरपीएफ  जवानों ने उसे सिटी स्टेशन पर उतार लिया।


चौरी चौरा एक्सप्रेस से सिटी स्टेशन पर सिलेंडर को उतारा गया, इसकी जानकारी आरपीएफ को है ही नहीं। सिलेंडर के बारे में पूछे जाने पर सिटी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed