फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A huge fire in the city station

सिटी स्टेशन पर रेलवे के सिग्नल स्टोर में देर रात लगी भीषण आग, आसपास के घरों में सहमे लोग

Wed, 07 Feb 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 07 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
A huge fire in the city station
सिटी स्टेशन पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गोलगड्डा स्थित रेलवे के सिग्नल निर्माण स्टोर में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद इसकी लपटें काफी दूर तक देखी गईं। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन


रात डेढ़ बजे तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की भयावहता को देखते हुए पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन


इलाके में हर ओर धुएं के गुबार होने के कारण स्टोर के आसपास बने मकानों में रहने वाले दर्जनों लोग वहां से परिवार के साथ भागकर स्टेशन पर पहुंच गए हैं।

उन्हें डर सता रहा है कि अगर आग और विकराल हुई तो उनके मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। उन्हें अपने घर के सामान की चिंता सता रही है। आग पर काबू न होने की जानकारी मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी बचाव कार्यों के लिए सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ने की नहीं हुई हिम्मत 

A huge fire in the city station
घटना स्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सिटी स्टेशन के पीछे स्थित रेलवे सिग्नल निर्माण स्टोर में रात 12 बजे अचानक धुआं उठता देखकर यहां रहने वाले कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी।

आरपीएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए किसी की भी हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकीं।

कुछ ही देर में एक और फायर ब्रिगेड को भेजा गया लेकिन आग थमने का नाम नहीं ले रही थी। रात डेढ़ बजे तक फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां खाली हो चुकी थीं।

आम लोगों में चर्चा है कि सिटी स्टेशन के पीछे आए दिन जुआड़ियों और नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। उन्हीं में से किसी ने कुछ जलती हुई वस्तु फेंक दी होगी। धीरे-धीरे इसी से आग लग गई होगी। एक आशंका यह भी है कि किसी ने साजिशन यहां लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed