फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A great fool's conference will be held at Rajendra Prasad Ghat on April 1

एक अप्रैल को राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा महामूर्ख सम्मेलन

Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
A great fool's conference will be held at Rajendra Prasad Ghat on April 1
काशी अपने रंग-तरंग की अलग ही नगरी है। अड़भंगी भोलेनाथ की तरह सतरंगी काशी में एक दिन ऐसा भी आता है जब एक महिला दूल्हा बनती है और एक पुरुष दुल्हन। भले ही यह विवाह कुछ पलों का होता है, लेकिन पिछले 53 सालों से साहित्यिक संस्था शनिवार गोष्ठी की ओर से हर साल यह परंपरा गंगा किनारे निभाई जाती है।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद घाट पर हर साल एक अप्रैल को देश भर के मूर्खों का जमावड़ा होता है। ‘महामूर्ख सम्मेलन’ में जुटने वाले सचमुच के मूर्ख नहीं, बल्कि साहित्य, कला, संगीत व शिक्षा जगत के विद्वान होते हैं। आयोजन का श्रीगणेश शहर के प्रतिष्ठित जोड़े के विवाह से होता है। आदमी बकायदा साड़ी पहनकर सोलह शृंगार करके दुल्हन बनता है और औरत सेहरा सजाकर दूल्हा बनती है।
विज्ञापन

काशी के अड़भंगी पुरोहितों द्वारा गड़बड़ मंत्रोच्चार से विवाह कराया जाता है और कुछ ही देर में छुट्टम-छुट्टा हो जाती है। किसी विलुप्त होते लोकनृत्य की प्रस्तुति नगाड़ों के थाप पर दिखाई देती है। देश के कोने-कोने से पधारे हास्य के धाकड़ रचनाकार आधी रात तक जो समां बांधते हैं कि नगरवासी मनहूसियत से कोसों दूर चले जाते हैं। इस बार के 54वें महामूर्ख सम्मेलन में प्रयागराज से अमित मिश्रा, राधेश्याम भारती, बनारस से श्यामलाल यादव, प्रशांत सिंह, गाजीपुर से फजीहत गहमरी, उन्नाव से धर्मराज उपाध्याय, बाराबंकी से प्रमोद पंकज और हरदोई से अजीत शुक्ला समेत स्थानीय रचनाकार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed