फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A grand yoga camp was organized at the Gurudham temple complex in Bhelupur on International Yoga Day

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भेलूपुर स्थित गुरुधाम मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन

Sat, 21 Jun 2025 02:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 02:28 PM IST
सार

गुरूधाम मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाना एवं जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
A grand yoga camp was organized at the Gurudham temple complex in Bhelupur on International Yoga Day
जनता ने किया योग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक भेलूपुर स्थित गुरुधाम मंदिर परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाना एवं जीवन में संतुलन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन


इस योग शिविर का सफल संयोजन क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व विभाग व सेवाज्ञ संस्थानम् काशी महानगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डॉ. रामनरेश पाल एवं DS Research Center के निदेशक विनय त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने योग को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का एक सशक्त प्रतीक बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा पुरातत्त्व एवं संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित जनों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम व ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान एवं ओम के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यप्रद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed