{"_id":"62b0c033c5540f422664ae17","slug":"a-glimpse-of-the-nectar-festival-of-freedom-will-be-seen-varanasi-news-vns659924085","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव की दिखेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव की दिखेगी झलक
विज्ञापन
इस साल का योग दिवस कई मायने में खास होने जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोह में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलेगी। नमो घाट पर होने वाले मुख्य आयोजन में नाव को जेटी से बांधकर 75 की आकृति बनाई जाएगी। वहीं रंग बिरंगे गुब्बारों को भी इसी आकार में सजाया जाएगा। सभी घाटों पर विशेष आयोजन भी होंगे, जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे।
केंद्र सरकार की पहल पर 75 मंत्री, देेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों पर योग करते हुए नजर आएंगे। इस कड़ी में धर्म की नगरी काशी में होने वाले आयोजन में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकारी विभागों के कर्मियों और देशी, विदेशी पर्यटक भी इस पल के गवाह बनेंगे। स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ निजी संस्थाओं के कर्मी भी योग के जरिये निरोग रहने का संदेश देंगे। इसके लिए नमो घाट पर 15 ब्लाक बनाएं जाएंगे। जहां एक ओर घाटों पर जनप्रतिनिधि व सरकारी महकमा योग करेगा, वहीं शहर के अलग-अलग पार्कों, पर्यटन स्थलों, अपार्टमेंट व शिक्षक संस्थानों में भी योग के आयोजन होंगे। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत भवनों में भी योग का आयोजन किया जाएगा।
गांव से लेकर शहर तक योग से हो रही भोर
अमृत योग सप्ताह के तहत गांव से लेकर शहर तक भोर अब योग से हो रही है। कहीं योग अभ्यास हो रहा है, तो कहीं लोगों को योग की महत्ता बताई जा रही है। सोमवार को जिले में दो लाख लोगों ने योगाभ्यास किया। व्यापार मंडल के काशी प्रांत की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। पिपलानी कटरा पर आयोजित योग शिविर का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
जगह-जगह लोगों ने किया योगाभ्यास
बीएचयू प्रबंधन शास्त्र व भारत अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों को निरोग रहने के लिए योग का महत्व बताया गया। अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट तक योग को पदयात्रा निकाली गई। तिब्बती संस्थान की ओर से सारनाथ स्थित उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान पार्क में योगाभ्यास हुआ। इसके अलावा बरेका, सिगरा स्टेडियम, ग्राम पंचायतों के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने हनुमान गढ़ी घाट पर योगाभ्यास किया।