{"_id":"658dcbd5a87f8164dc0d3308","slug":"a-glimpse-of-kashi-will-be-seen-on-the-13-km-long-rampath-leading-to-ramjanmabhoomi-varanasi-news-c-20-vns1013-465700-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रामजन्मभूमि तक जाने वाले 13 किमी लंबे रामपथ पर दिखेगी काशी की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रामजन्मभूमि तक जाने वाले 13 किमी लंबे रामपथ पर दिखेगी काशी की झलक
विज्ञापन
वाराणसी। रामजन्मभूमि जाने वाले भक्तों को रामपथ पर काशी की झलक देखने को मिलेगी। धर्मार्थ कार्य निदेशालय की ओर से 13 किमी लंबे रामपथ, रामजन्मभूमि पथ और भक्ति पथ पर काशी की तर्ज पर ही फसाड के काम कराए गए हैं। हाल ही में जी20 सम्मेलन के दौरान वाराणसी में कराई गई लाइटिंग और फसाड थीम पर अयोध्या के रास्तों को सजाया व संवारा जा रहा है। वहीं, अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाराणसी कार्यालय से 350 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
अयोध्या में श्रद्धालु की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए धर्मार्थ कार्य निदेशालय के निदेशक और वाराणसी कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अगुवाई में टीम ने अयोध्या का दौरा किया। निदेशालय की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालु के लिए जनसुविधाएं, सभी प्रवेश द्वार पर स्थाई तोरण द्वार और अलग अलग जगहों पर पार्किंग के निर्माण की संभावनाएं तलाशी गईं। इन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कराकर और शासन से मंजूर कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
वाराणसी में स्थित धर्मार्थ कार्य निदेशालय के मुख्यालय से ही रामपथ, रामजन्मभूमि पथ और भक्ति पथ की रूपरेखा तय हुई हैं। यहीं से ही इन परियोजनाओं का बजट जारी किया गया है। धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक कौशल राज शर्मा ने बताया कि अयोध्या में धर्मार्थ कार्य निदेशालय की कई परियोजनाएं जनवरी में पूरी हो जाएंगी। नई परियोजनाओं का डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।