फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A girl was kidnapped from her home and raped in Mathura, case filed against four youths

Varanasi News: घर से भगाकर मथुरा में युवती के साथ दुष्कर्म, चार युवकों पर केस

Tue, 11 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A girl was kidnapped from her home and raped in Mathura, case filed against four youths
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को घर से भगाकर मथुरा ले जाया गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की छह मार्च को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की मथुरा के किसी युवक के साथ गई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कि तो इसकी जानकारी आरोपियों को किसी तरह से हो गई। लड़की को आरोपियों ने गड़वार में लाकर छोड़ दिया। लड़की ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीड़ता को लेकर उसकी मां सोमवार को थाने पहुंची। उसने गांव गांव व बगल के गांव के तीन लड़कों पर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उनकी लड़की को फुसला कर मथुरा निवासी बिहारी सैनी के पास ले गए। वहां सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुनः नौ मार्च को गड़वार लाकर छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed