फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A free health fair will be held during the IMS annual festival

Varanasi News: आईएमएस के वार्षिकोत्सव पर लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य मेला

Thu, 17 Sep 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A free health fair will be held during the IMS annual festival
आईएमएस बीएचयू में बुधवार को हुई बैठक में वार्षिक दिवस समारोह पर चर्चा की गई। आईएमएस कमेटी रूम में हुई बैठक में नवंबर महीने में स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निदेशक प्रो.एसएन संखवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में समन्वयक प्रो.टीपी चतुर्वेदी ने पिछले साल के कार्यक्रम की समीक्षा की। स्वास्थ्य मेला के समन्वयक प्रो. वीएन मिश्रा ने इस साल स्वास्थ्य मेले में बेहतर सुविधा मुहैया कराने की बात कही। निदेशक ने कहा कि काशी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क जांच, आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा एवं डेंटल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा समुचित सुझाव दिया जाएगा। संकाय प्रमुख मेडिसिन प्रोफेसर संजय गुप्ता, संकाय प्रमुख आयुर्वेद प्रोफेसर मूर्ति एवं डेंटल संकाय प्रमुख प्रो. अतुल भटनागर प्रो. भुवाल राम, प्रो. एस के भारती आदि सभी कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए सुझाव दिए गए। इस अवसर पर प्रोफेसर वी एम सिंह, वैद्य सुशील दुबे, डॉक्टर अखिलेश चंद्र, डॉक्टर महेश , प्रो. संगीता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह, प्रो. अजय पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed