फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   modern student activity center will be built in BHU on lines of IIT-IIM

UP: BHU में बनेगा 4 मंजिला आधुनिक स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, IIT-IIM की तर्ज पर एक ही जगह होंगी सभी गतिविधियां

Wed, 21 Aug 2024 07:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

बीएचयू में चार मंजिला स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां आईआईटी और आईआईएम के तर्ज पर एक ही जगह सभी गतिविधियां होंगी। इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन
modern student activity center will be built in BHU on lines of IIT-IIM
बीएचयू में ऐसा बनेगा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी और आईआईएम जैसे बड़े संस्थानों की तर्ज पर बीएचयू में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर (एसएसी) बनाया जाएगा। जी-4 भवन के दो ब्लॉकों में बनने वाले एसएसी को ग्रीनरी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के हर संस्थान व संकाय के छात्र-छात्राएं इनडोर गेम, कला, थियेटर जैसी गतिविधियां कर सकेंगे।
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां सभी संकायों के छात्र-छात्राएं एक साथ बैठ सकें और पढ़ाई-लिखाई से इतर खेलकूद व कला से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शरीक हो सकें। इसे देखते हुए ही सभी संकायों के छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय में एक विशेष जगह बनाने की तैयारी है, जहां विद्यार्थी खेलकूद और मनोरंजन की गतिविधियां कर सकेंगे। इसके लिए मैत्री जलपान गृह के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के जी-4 बिल्डिंग के दो ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। दोनों को मिलाकर पूरे भवन का क्षेत्रफल 12474 वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। दोनों ब्लॉकों को ऊपर के तल से आपस में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में पार्किंग के साथ बिल्डिंग में एक ऑडिटोरियम भी बनवाया जाएगा, जहां विद्यार्थी डांस परफॉर्मेंस और थियेटर से जुड़ी गतिविधियां कर सकेंगे। फैंसी डिजाइन वाले भवन में सेमिनार हॉल भी बनाया जाएगा। छत पर सोलर पैनल भी लगवाए जाएंगे।

नामी गिरामी आर्किटेक्चर कंपनियों से चल रही बात

बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर को स्तरीय बनाने की तैयारी है। इसके डिजाइन के लिए देश की नामी-गिरानी आर्किटेक्चर कंपनियों से बातचीत चल रही है। कुछ कंपनियों ने बीएचयू में आकर चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक बिल्डिंग के निर्माण का सुझाव दिया। कंपनियों ने बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता से इस संबंध में बातचीत की है।

ये रहेंगी सुविधाएं

  • लेक्चर थियेटर कॉम्प्लेक्स
  • स्टूडेंट स्टडी रूम
  • इनडोर गेम हॉल
  • बुक स्टोर और स्टेशनरी
  • ओपेन एरिया और पेंटिंग के लिए आर्ट स्पेस
  • कैफेटेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed