{"_id":"622cde4172110c6b022e5fe4","slug":"a-female-tourist-who-came-to-varanasi-with-a-ten-year-old-child-from-russia-was-trapped-people-helped","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के क्रीमिया से 10 साल के बच्चे के साथ वाराणसी आई महिला पर्यटक फंसी, लोगों ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस के क्रीमिया से 10 साल के बच्चे के साथ वाराणसी आई महिला पर्यटक फंसी, लोगों ने की मदद
Sun, 13 Mar 2022 10:36 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:36 AM IST
सार
कपसेठी पुलिस और इलाके के कुछ समाजसेवियों ने दस हजार रुपये एकत्रित कर महिला को दिया। वहीं एक होटल में भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन
रूसी पर्यटक की पुलिस और समाजसेवियों ने की सहायता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में वाहन का ईंधन खत्म होने पर विदेशी महिला पर्यटक का शनिवार शाम कपसेठी पुलिस और समाजसेवियों ने सहायता की। रसिया के क्रीमिया शहर से 15 दिनों पूर्व गोवा से किराए पर टैक्सी वाहन लेकर आई लतेर नामक महिला पर्यटक के कार का ईंधन खत्म हो गया।
विज्ञापन
कपसेठी थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे के संग परेशान महिला को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला ने बताया कि एक मित्र से दो हजार का मंगाया और उसका ईंधन भरवा लिया। खाने-पीने के लिए पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
इस पर कपसेठी पुलिस और इलाके के कुछ समाजसेवियों ने 10 हजार रुपये एकत्रित कर महिला को दिया। वहीं एक होटल में भोजन भी कराया गया। कपसेठी पुलिस और अन्य लोगों को धन्यवाद कहते हुए महिला कार से गोवा निकल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: ईवीएम बदलने की बातचीत का आडियो वायरल, अखिलेश के ट्वीट के बाद कथित पीठासीन अधिकारी ने कही ये बात