फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a farmer try to attempt to side in the front of gorakhnath temple

गोरक्षनाथ मंदिर के सामने एक शख्स ने किया आत्मदाह का प्रयास, मची सनसनी

Sun, 26 Mar 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/बलिया
टीम डिजिटल,वाराणसी/बलिया Updated Sun, 26 Mar 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
a farmer try to attempt to side in the front of gorakhnath temple
कर्ज से परेशान शख्स ने क‌िया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर के सामने रविवार को एक शख्स  ने तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। वह मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ से मिलने का हठ कर रहा था। बताया जा रहा है कि बैंक से लोन नहीं मिलने के कारण वह परेशान था।
विज्ञापन


 उसने जैसे ही अपने आप पर तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की वैसे ही लोगों की नजर उसपर पड़ गई। वक्त रहते वहां मौजूद लोगों ने उसे जलने से बचा लिया। थोड़ी देर के लिए घटनास्थल पर सनसनी मच गई।  पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


 उस शख्स की पहचान बलिया शहर के राजपूत नेउरी  के वार्ड नंबर 14 निवासी राजकुमार भारती के रूप में हुई है। पेशे से सर्राफा का काम करने वाले राजकुमार भारती ने डूडा के माध्यम से स्वरोजगार हेतु यूको बैंक से 04 अप्रैल 2016 को लोन पास कराया था। जिसके तहत बैंक से उसे एक लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने बैंक से मिले धनराशि से चांदी की खरीददारी की थी, जिसकी रसीद भी उसने बैंक को सौंप दी थी। कारीगरों को भुगतान व अपना स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए बैंक से शेष राशि की मांग की, लेकिन उसे नहीं मिली।


लोन लेने के बाद भी कारोबार अधर में पड़ गया था, जिससे वह परेशान था। कर्ज की बकाया राशि दिलाने के लिए उसने जिलाधिकारी से लेकर बैंक अधिकारी, परियोजना निदेशक, परियोजना अधिकारी डूडूा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुका था। लेकिन उसे कहीं से न्याय नहीं मिला था। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह सूबे के नए मुख्यमंत्री के पास मदद की उम्मीद लेकर मिलने पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed