{"_id":"5f9eead28ebc3e679f0b9c6c","slug":"a-farmer-going-home-from-his-in-law-s-death-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ससुराल से घर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर के साथ चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ससुराल से घर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर के साथ चालक हिरासत में
Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के अदलपुरा-जक्खिनी रोड पर शाहंशाहपुर गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मिर्जापुर के मझवां बसारतपुर निवासी किसान अशोक कुमार सिंह (50) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
अशोक की शाहंशाहपुर में ससुराल है। वह अपनी ससुराल में मटर का बीज लेने के लिए आए थे। दोपहर के समय वह अपनी मोपेड से वापस घर लौट रहे थे। गांव से बाहर वह अदलपुरा-जक्खिनी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी ट्रॉली के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर अशोक के ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अशोक दो बेटी और एक बेटे के पिता थे। हादसे में अशोक की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी रंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। चालक नाबालिग बताया गया है।
विज्ञापन