फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   A dozen trains including Varanasi-Bareilly special canceled for two months from tomorrow

यात्रीगण ध्यान दें: वाराणसी-बरेली स्पेशल सहित एक दर्जन ट्रेनें दो माह के लिए निरस्त

Tue, 30 Nov 2021 03:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Nov 2021 03:42 PM IST
सार

कोहरे की मार को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
A dozen trains including Varanasi-Bareilly special canceled for two months from tomorrow
ट्रेन (डेमो)। - फोटो : google

विस्तार

उत्तर रेलवे ने अभी कोहरे की मार को देखते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। जिसमें कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया गया। जिसमें 04236/35 वाराणसी-बरेली स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 04265/66 वाराणसी-देहरादून जनता स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन


वहीं ट्रेन संख्या - 04240/39 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) स्पेशल का संचालन दो दिसंबर से 25 फरवरी 2022 तक प्रभावित रहेगा। इधर, वाराणसी से गुजरने वाली ट्रेन संख्या- 04003 मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल चार दिसंबर से एक मार्च 2022 तक, ट्रेन संख्या-04006 आनंद विहार-सीतामढ़ी सद्भावना स्पेशल एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और अप सद्भावना स्पेशल ट्रेन तीन दिसंबर से दो मार्च तक अस्थाई रूप से निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

अप स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार निरस्त रहेगी। वहीं डाउन स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन को उक्त तिथि तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द किया गया है। अप कोटा- पटना स्पेशल ट्रेन चार दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को नहीं चलेगी। डाउन पटना- कोटा स्पेशल ट्रेन के फेरे में भी शनिवार को कटौती की जा रही है। इसी प्रकार अप गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। वहीं डाउन गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन शनिवार को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed