{"_id":"699b683296316224f80c62f1","slug":"a-dose-of-fitness-half-an-hour-a-day-cycling-gave-the-mantra-of-staying-healthy-varanasi-news-c-20-vns1056-1299856-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज... साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ रहने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज... साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में रविवार को पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में सन्डेज ऑन साइकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ करके किया।
सीएमओ ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सेल्वा कुमार चिल्लैया रहे। कार्यक्रम के दौरान केवल साइकिलिंग ही नहीं, बल्कि फिटनेस के अन्य पहलुओं पर भी जोर दिया गया। परिसर में आयोजित जुंबा डांस सत्र में ईएसआईसी के कर्मचारियों, साई के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। समारोह के समापन पर पूर्व साई वरिष्ठ कोच नन्हे सिंह, अशोक कुमार पांडेय, जगदीश द्विवेदी, साई वाराणसी सेंटर के प्रभारी जीतेंद्र कुमार और फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर अंकित कुमार पांडेय शामिल रहे।