फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A crown studded with gems worth Rs 47 lakh was offered to Baba.

Varanasi News: बाबा को चढ़ाया रत्न जड़ित 47 लाख का मुकुट

Wed, 31 Jul 2024 06:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
A crown studded with gems worth Rs 47 lakh was offered to Baba.
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दक्षिण भारतीय महिला ने बाबा को 47 लाख का मुकुट चढ़ाया है। सुबह-पूजन अर्चन करने पहुंचीं बंगलूरू की अनिता ने बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रत्न जड़ित मुकुट बाबा को अर्पित किया। मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्र ने विधिवत पूजन कराकर मुकुट को चढ़ाया।
विज्ञापन

उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान मंदिर का मंगलवार को सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने अवलोकन किया। उन्होंने हनुमतलला का पूजन-अर्चन किया। महंत नील कुमार मिश्रा ने प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। महंत ने बताया कि महंत परिवार जल्द ही सीईओ से मिलकर शिव कचहरी मंदिर मार्ग खोले जाने और श्रीराम परिवार व श्रीकृष्ण के विग्रह के पुनः स्थापना के संबंध में वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

---
बाबा दरबार में कांवड़ियों ने चढ़ाया जल
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को भी भक्तों ने दर्शन किए। भोग आरती तक कतार लगी रही। इसमें कांवड़ियों की संख्या ज्यादा थी। देर रात तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए कतार लगी तो भोग आरती यानी साढ़े ग्यारह बजे तक भीड़ रही। आरती के बाद दर्शन का सिलसिला चलता रहा। शाम को सप्तऋषि आरती के बाद से फिर भक्तों की संख्या बढ़ गई। शयन आरती तक भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed