फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A crowd of villagers started feeding Nandi, the police arrived after the rumor spread.

नंदी को पानी पिलाने लगी ग्रामीणों की भीड़, अफवाह फैलने के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया

Sat, 28 Mar 2020 11:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Mar 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
A crowd of villagers started feeding Nandi, the police arrived after the rumor spread.
नंदी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर पर शनिवार की दोपहर नंदी द्वारा पानी पीने की अफवाह फैल गई। इससे यहां ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और एक दूसरे से पहले पानी पिलाने की होड़ लग गई। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और मंदिर को बंद करा कर किसी तरह भीड़ को हटाया।

विज्ञापन

 

बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति को मोबाइल से उनके रिश्तेदार का जौनपुर से फोन आया कि नंदी पानी पी रहे हैं। उत्सुकता पूर्वक अनिल शर्मा भी घर के बगल में 103 साल पुराने शिव मंदिर पहुंच कर नंदी को पानी पिलाने लगे। नंदी द्वारा पानी पीने की अफवाह ग्रामीणों को लगते ही मंदिर पर भारी भीड़ जुट गई और एक दूसरे में नंदी को पानी पिलाने की होड़ लग गई।

विज्ञापन

 

मंदिर की देखरेख करने वाले अश्विनी अग्रहरि व सुरेंद्र अग्रहरि ने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए सभी लोगों को वहां से चले जाने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद जंसा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर को बंद करा कर भीड़ को वहां से अपने घरों में जाने को कहा। इसके बाद भीड़ हट गई। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed