{"_id":"58e11b294f1c1bc06e5b4104","slug":"a-criminal-arrest-from-varanasi-who-charged-leavy-from-bsp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके मनोज राय समेत कई लोगों से रंगदारी मांगने के आरोपी बांसफाटक निवासी सोनू उर्फ शंभूनाथ अरोड़ा को पुलिस ने रविवार को आशापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर पांच हजार का इनाम था।
उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस और करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी 50 हजार के इनामी फरार बदमाश रईस बनारसी का दोस्त बताया गया है। दीपक वर्मा और संतोष शुक्ला का भी वह करीबी रहा है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी नितिन तिवारी और सीओ क्राइम अनुराग आर्या ने रविवार की दोपहर आरोपी को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।
बदमाश ने जनवरी में मऊ निवासी मनोज राय से रंगदारी मांगी थी। विधायक मुख्तार अंसारी तक का नाम इस मामले में जोड़ा गया था।
तब से मऊ पुलिस को भी इसकी तलाश थी। कुछ माह पूर्व उसने सारनाथ क्षेत्र के एक अधिवक्ता से भी रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी में जुटी थी। रविवार सुबह क्राइम ब्रांच के इंटेलीजेंस प्रभारी ओमनारायण सिंह को सूचना मिली कि सोनू गाजीपुर की ओर से आशापुर आने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके पास से चोरी की बाइक और एक मोबाइल बरामद हुई है। करीब 15 सालों वह अपराध की दुनिया में सक्रिय है। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के ओम नारायण सिंह, राकेश सिंह, सारनाथ एसओ अखिलेश मिश्रा, क्राइम ब्रांच के सुमंत सिंह, तेज प्रताप यादव, कुलदीप सिंह, रामानंद यादव, सुरेंद्र मौर्य, रामभवन यादव आदि शामिल थे।