फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A confluence of art, literature and culture will be seen in culture

Varanasi News: संस्कृति में दिखेगा कला, साहित्य, संस्कृति का संगम

Fri, 06 Feb 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A confluence of art, literature and culture will be seen in culture
बीएचयू कला संकाय में तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव संस्कृति की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। सात फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रंजन कुमार ने किया। तीन दिन तक कला, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

संस्कृति के तहत भारत अध्ययन केंद्र और मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अध्ययन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने संस्कृति केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संकाय की विशिष्ट पहचान है। पहले दिन तांडव स्तोत्रम की बेहतर प्रस्तुति देने वाले दिव्यांग संगीतकार इंद्रजीत साकेत का सम्मान किया गया। उन्होंने पारंपरिक सोहर गीत जुग जुग जिया सु ललनवा... गाया। इस दौरान लोक गायिका शारदा सिन्हा को संगीतमय श्रद्धांजलि भी दी गई। उधर, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सहित अन्य जगहों पर जनरल क्विज के प्रथम चरण, टर्न कोट (हिन्दी), वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय वाद्य यंत्रों एवं वेस्टर्न वोकल सोलो की प्रस्तुतियों पर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। संचालन अनुराग राय और अनन्या ज्योति ने किया। इस दौरान डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. शिल्पा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed