फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A child locked in anganwadi centre at chandauli

आंगनबाड़ी केंद्र में डेढ़ घंटे तक बंद रहा मासूम, कमरे का ताला बंद कर घर चले गए जिम्मेदार

Wed, 25 Jul 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 25 Jul 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
A child locked in anganwadi centre at chandauli
आंगनबाड़ी - फोटो : demo
यूपी के चंदौली जिले के कैथी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को कर्मचारियों की लापरवाही से तीन साल का मासूम कमरे में बंद हो गया। डेढ़ घंटे बाद उसके रोने की आवाज सुनकर अध्यापकों ने कमरे का ताला तोड़कर बाहर निकाला।  
विज्ञापन


फुलवरिया निवासी हंसराज का पुत्र सोनू (03) बुधवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय कैथी प्रथम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था। इस दौरान मासूम को नींद आ गई और वह सो गया। इधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 11 बजे कमरा बंद कर चली गईं। जब बच्चे की नींद खुली तो वह डर के मारे रोने लगा।
विज्ञापन


विद्यालय बंद करने के दौरान साढ़े बारह बजे अध्यापकों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उसके पिता को सौंप दिया गया। चहनियां सीडीपीओ मीना गुप्ता ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed