फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A case of furniture-bed theft was registered against the princesses of Ramnagar, also accused of conspiring

Varanasi: राजकुमारियों के खिलाफ फर्नीचर-बेड चोरी का केस दर्ज, षडयंत्र रचने का भी आरोप, जानें- क्या है मामला?

Wed, 28 Jun 2023 01:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Jun 2023 01:00 PM IST
सार

रामनगर थाने की पुलिस ने काशी राजपरिवार के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह की बहनों व राजकुमारी विष्णु प्रिया व कृष्ण प्रिया, भांजों वरद नारायण सिंह, बल्लभ नारायण सिंह सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ चोरी, आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
A case of furniture-bed theft was registered against the princesses of Ramnagar, also accused of conspiring
रामनगर किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी राजपरिवार के सदस्यों की आपसी रार पुलिस तक पहुंच गई है। रामनगर थाने की पुलिस ने काशी राजपरिवार के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह की बहनों व राजकुमारी विष्णु प्रिया व कृष्ण प्रिया, भांजों वरद नारायण सिंह, बल्लभ नारायण सिंह सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ चोरी, आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव को लेकर घूमते रहे परिजन, पुलिस के दबाव पर लौटे

विज्ञापन

लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर निवासी राजेश कुमार शर्मा रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी हैं। राजेश कुमार के अनुसार, बीते 25 जून की सुबह उन्हें कर्मचारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि किले के ड्योढ़ी कोट के एक कमरे का ताला टूटा है। उस कमरे से अनंत नारायण सिंह के महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर और बेड सहित अन्य सामान गायब हैं। जानकारी करने पर पता लगा कि विष्णु प्रिया और कृष्ण प्रिया के निर्देश पर वरद नारायण सिंह व बल्लभ नारायण सिंह और उनके कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत कमरे का ताला तोड़ कर सामान चुराया है। वरद नारायण सिंह और बल्लभ नारायण सिंह कृष्ण प्रिया के बेटे हैं। सभी रामनगर किले में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी जोन के डीसीपी पहुंचे रामनगर किला

कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम मंगलवार को पुलिस अफसरों और स्थानीय थाने की फोर्स के साथ रामनगर किला पहुंचे। पुलिस अफसरों ने राजपरिवार के सदस्यों से एकांत में अलग-अलग मुलाकात और बात की। इसके बाद सभी रामनगर किले से निकल गए। इस संबंध में पूछे जाने पर काशी जोन के डीसीपी ने कहा कि रामनगर किले में ऐतिहासिक सामग्रियों का बेहतरीन संग्रह है। संग्रह देखने ही गए थे। इसके अलावा और कोई बात नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed