फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Married woman died under suspicious circumstances, relatives kept roaming around with the dead body

Ballia: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव को लेकर घूमते रहे परिजन, पुलिस के दबाव पर लौटे

Wed, 28 Jun 2023 12:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

नगरा बाजार निवासी धनंजय शर्मा की शादी थाना क्षेत्र के किशोरगंज निवासी सुशील शर्मा की पुत्री कुसुम से माह दिसंबर 2022 में हुई थी। मंगलवार को कुसुम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। विवाहिता के घर वाले मऊ लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव को घर लाने की बजाय रास्ते में ही कहीं रुक गये।

विज्ञापन
Ballia: Married woman died under suspicious circumstances, relatives kept roaming around with the dead body
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

बलिया के नगरा बाजार में 22 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार अपराह्न संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही दरवाजे पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। विवाहिता के घर वाले शव को लेकर देर रात तक निजी अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे। पुलिस के दबाव पर शव को घर लाए। पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लैब टेक्नीशियन से 94 हजार रुपए की ठगी, जानें मामला
विज्ञापन

नगरा बाजार निवासी धनंजय शर्मा की शादी थाना क्षेत्र के किशोरगंज निवासी सुशील शर्मा की पुत्री कुसुम से माह दिसंबर 2022 में हुई थी। मंगलवार को कुसुम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। विवाहिता के घर वाले मऊ लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव को घर लाने की बजाय रास्ते में ही कहीं रुक गये। घटना की सूचना पाकर मृतका की मां भी नगरा पहुंच गई। शव पहुंचने में देरी को लेकर आपत्ति जताने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना थानाध्यक्ष नगरा को दी। इसके बाद पुलिस परिजनों पर दबाव बनाने के लिए विवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया। तब परिजन बोलेरो से शव लेकर थाने पहुंचे। शव को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। विवाहिता की मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मौत कैसे हुई  स्पष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। विवाहिता की मायके की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र का कहना है कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed