फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a car hit the train after break the railway crossing, four injured

रेलवे फाटक को तोड़ ट्रेन से टकराई कार, 300 मीटर तक घसीट कर ले गई

Wed, 15 Mar 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Wed, 15 Mar 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
a car hit the train after break the railway crossing, four injured
रसड़ा-मऊ रेलमार्ग के कटियारी रेलवे क्रासिंग पर हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में रसड़ा-मऊ रेलमार्ग स्थित कटियारी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की रात स्विफ्ट डिजायर कार रेलवे का फाटक तोड़ते हुए उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत सभी चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा में पहुंचाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। फेफना से चार युवक स्विफ्ट डिजायर कार से मंगलवार की रात लखनऊ जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे कार क्रासिंग तोड़ते हुए टाटा से फर्रुखाबाद जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस से जा टकराई। ट्रेन में फंसकर कार करीब 300 मीटर दूर घिसटती हुई चली गई। सिग्नल से टकराने के बाद कार दूर छिटककर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य में जुट गए। गाड़ी में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

घायलों में फेफना के पाण्डेयपुर निवासी संजय चौहान (35), फेफना निवासी अजीत (25), सूरज (21) तथा मऊ निवासी शैलेश (25) शामिल हैं। चिकित्सकों की माने तो सभी की हालत नाजुक है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

उधर, जीआरपी ने क्षतिग्रस्त कार और उसमें से बरामद सामान को कब्जे में ले लिया है।    

घटना की जानकारी पर कई अधिकारी पहुंचे

a car hit the train after break the railway crossing, four injured
घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला
गेटमैन अशोक कुमार का कहना है कि रात करीब 10 बजे गेट बंद कर बलिया की तरफ से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रहे थे।

इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार फाटक तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह, एडीआरएम, डीएसओ, सहायक मंडल अभियंता, सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत रेलवे के अन्य अधिकारी पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed