फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a bridegroom refuse to marraige in jaunpur

जौनपरः दुल्हा पसंद नहीं होने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
a bridegroom refuse to marraige in jaunpur
लड़के का हाव भाव लड़की को पसंद नहीं आया - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर ‌जिले के मीरगंज क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके परिवार वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। 100 नंबर पर किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दे दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन लड़की शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी इलाहाबाद जिले के फुलपुर के बरहताकला गांव निवासी मेघनाथ चौहान पुत्र नन्दलाल के साथ तय हुई थी।
बुधवार शाम को बारात जब गांव पहुंची तो घरातियों ने खूब आव भगत की। द्वार पूजा के दौरान लड़के का हाव भाव लड़की को पसंद नहीं आया।
लड़की ने आरोप लगाया की लड़के की मानसिक स्थित ठीक नहीं है।  लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। जानकारी हुई तो बारातियों में हडकंप मच गया। इसके बाद मानमनौवल का दौर शुरु हो गया।
विज्ञापन

वर पक्ष से कहा गया की लड़की उसके दूसरे भाई से शादी कर ले पर लडकी ने कहा कि अब मैं इस परिवार के किसी लड़के से शादी नहीं करुंगी।
 विवाद बढ़ते देख बाराती रात में ही खिसक लिए। वर पक्ष के लोगों को ग्रामीणों ने बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर दिया। बाराती रात में बिना विवाह कराए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed