फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a bike and a tricycile found at railway track in varanasi

वाराणसीः कहीं यह कानपुर रेल हादसे को दोहराने की साजिश तो नहीं

Wed, 01 Feb 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Feb 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
a bike and a tricycile found at railway track in varanasi
ट्रैक पर जानबूझकर रखी गई थी बाइक और ट्राइसाइकिल
आशापुर रेलवे क्रासिंग नंबर 19-20 के बीच सोमवार की रात करीब 12 बजे ट्रैक पर लावारिस बाइक और ट्राइसाइकिल मिलने की घटना से रेलवे सुरक्षा तंत्र सकते में है। मंगलवार को आरपीएफ के अलावा एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। कानपुर के रेल हादसे के मद्देनजर आतंकियों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन घटना में मिले साक्ष्य कुछ उसी ओर इशारा कर रहे हैं। रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी भी कानपुर की घटना को दोहराने के प्रयास की किसी साजिश या ट्रायल से इनकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आरपीएफ ने ट्रैक पर से जिस ट्राइसाइकिल को जब्त किया है, उस पर किसी के बैठने या प्रयोग के निशान नहीं मिले हैं। जबकि, बाइक कुछ घंटे पहले ही पास के ही इलाके से चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुकदमा भी सारनाथ थाने में दर्ज किया गया है। बाइक ट्रैक पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी जबकि ट्राइसाइकिल सलामत थी। आरपीएफ सूत्राें का कहना है कि यह संयोग नही हो सकता कि ट्रैक पर बाइक क्षतिग्रस्त हो और उसके कुछ दूर पर ही ट्राइसाइकिल पड़ी हो और वह पूरी तरह सलामत हो। जाहिर है, बाइक के क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्राइसाइकिल को ट्रैक पर रखा गया।

आतंकी साजिश सहित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
बता दें कि सोमवार की रात 12 बजे नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ठीक बाद आशापुर स्थित क्रासिंग  नंबर 19-20 के बीच रेल ट्रैक पर बाइक और ट्राइसाइकिल मिलने से रेलवे सुरक्षा तंत्र के होश उड़ गए थे।
जान-माल को जान-बूझकर खतरा उत्पन्न करने की रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed