फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a barber heats his customer with shaving blade

दाढ़ी सही न बनने की शिकायत पर नाई ने उस्तरा से किया वार

Mon, 02 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
a barber heats his customer with shaving blade
नाई ने उस्तरा से किया वार - फोटो : अमर उजाला
दाढ़ी बनवाने के दौरान मजदूर और नाई में बहस हो गई। इसपर नाई ने गुस्से में अपने उस्तरे से मजदूर के गाल पर वार कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना रविवार को विशेश्वरगंज डाकघर के सामने नागरी प्रचारिणी सभा गेट के पास घटी।
उस्तरे से मजदूर के  गाल पर एक से डेढ़ इंच लंबा चीरा लग गया और खून निकलने लगा।

चीख पुकार सुनकर पास ही खड़े दरोगा ने नाई से  उस्तरा छीन लिया और उसको पकड़कर कोतवाली ले गए।

मजदूर प्रभु साव ने बताया कि वह दाढ़ी बनवाने आया था पर जब उसने ठीक से नही बनाया तो नाई से विरोध किया।

यह बात नाई नागेश्वर प्रसाद को नागवार गुजरी और उसने उस्तरा से वार कर दिया।हालांकि कोतवाली में दोनों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed