फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खाना खाते समय ससुर को मारी गोली

खाना खाते समय ससुर को मारी गोली

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के मलहत में शनिवार की रात खाना खाते समय सुरेंद्र मिश्रा को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली उनके दाहिने हाथ की कलाई में लगी है। घायल ससुर ने आरोप लगाया कि उसके समधी और दामाद ने गोली मारी है। दोनों दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में दर्ज मुकदमे को वापस करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मलहत के रहने वाले किसान सुरेंद्र मिश्रा (42) शनिवार की रात खाना खा रहे थे। इसी समय स्टार्ट बाइक मकान के सामने आकर रूक गई। किसान ने समझा कि कोई रिश्तेदार आया है। इसी कारण वह खाना छोड़कर स्वागत के लिए खड़े हो गए। बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने तत्काल किसान के सीने को लक्ष्य कर गोली चलाई लेकिन चौकी से खड़े होने के कारण गोली दाहिनी कलाई में लग गई। गोली मारने के बाद बाइक सवार भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ पिंडरा समेत दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसान ने बताया कि बाइक पर समधी विष्णु पांडेय और दामाद गौरव पांडेय मौजूद थे। उसने 2009 में अपनी बेटी प्रीती की शादी चौबेपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी गौरव पांडेय से की थी। इस बीच ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। पंचायत के बाद मामला सही सलटने पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में दामाद और समधी जेल भी गए थे। वे मुकदमा वापस करने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहे थे। घायल किसान का पिंडरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। इस बारे में एसएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि दामाद गौरव अपने चाचा की हत्या में जेल गया था। बाप -बेटे दोनों होमगार्ड के बर्खास्त जवान हैं। दोनों लखनऊ में आरटीओ बनकर वसूली कर रहे थे। लखनऊ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed