{"_id":"140-97709","slug":"Varanasi-97709-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले मेनहोल में फंसी कार, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले मेनहोल में फंसी कार, लगा जाम
Varanasi
Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू-लहरतारा मार्ग पर मंडुवाडीह चौराहे के समीप बुधवार की देर शाम खुले मेनहोल में कार फंसने से जाम लग गया। शहर का व्यस्त इलाका होने के चलते देखते ही देखते चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी से बेहाल लोग घंटों जाम में फंसे रहे। काफी देर बाद जैसे-तैसे जाम छूटा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
देर शाम लहरतारा मार्ग सेे गुजर रही कार जैसे ही मंडुवाडीह चौराहा पार कर आगे बढ़ी उसका पहिया खुले मेनहोल में फंस गया। इसके चलते कुछ ही देर में चौराहे से ककरमत्ता आरओबी, मंडुवाडीह सब्जी मंडी तक जाम लग गया। चांदपुर मार्ग पर भी ट्रैफिक थम गया। यह मेनहोल लंबे अर्से खुला है फिर भी अधिकारियों की आंखें नहीं खुल रही हैं। संबंधित महकमे ने न तो मेनहोल ढका और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए आसपास निशान ही लगवाया। गनीमत है कि स्थानीय लोगों ने इसमें पुतला लगा दिया है। इससे लोग सतर्क हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ज्यादा दिक्कत रात को होती है। कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।