{"_id":"140-97282","slug":"Varanasi-97282-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देश में होगा एक एलपीजी उपभोक्ताओं नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे देश में होगा एक एलपीजी उपभोक्ताओं नंबर
Varanasi
Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बैंकों की तरह अब इंडियन आयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन और हिंदुस्तान कार्पोरेशन कंपनियों की गैस एजेंसियां पूरे देश में एक सरवर से जुड़ जाएंगी। इसके बाद एलपीजी उपभोक्ता नंबर पूरे देश में एक हो जाएगा। यह नंबर 16 अंक का होगा। नए कनेक्शन उपभोक्ता को तुरंत नहीं मिल पाएगा क्योंकि एजेंसी वाले उपभोक्ता के आवेदन को वेटिंग में डालकर सरवर पर छोड़ देंगे। कागजों की जांच तीनों कंपनियों में होने के बाद नया कनेक्शन जारी किया जाएगा। यदि मिलान में एक नाम से दूसरा कनेक्शन भी है तो नए कनेक्शन पर रोक लगा दी जाएगी। उपभोक्ता के स्थानांतरण की स्थिति में उपभोक्ता नंबर पूरे देश में वही रहेगा। अभी तक उपभोक्ता नंबर बदल जाता था। यही नहीं, आने वाले दिनों में उपभोक्ता किसी भी कंपनी की एजेंसी में अपनी गैस की बुकिंग करा सकेंगे। उपभोक्ता को दूर स्थित अपनी एजेंसी में नहीं जाना पड़ेगा। एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल और प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि विस्तार से जानकारी सरवर जुड़ने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन