फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपनी ताकत पहचानो, दुनिया भर में छा जाओ

अपनी ताकत पहचानो, दुनिया भर में छा जाओ

Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कल के हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अगुवाई उत्तर प्रदेश के युवकों को करनी है। आप अपनी ताकत पहचानिए और दुनिया भर में छा जाइए। सूबे के राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने शुक्रवार को इसी अंदाज में अमर उजाला लक्ष्य 2013 का उद्घाटन किया। खचाखच भरे सांस्कृतिक संकुल सभागार में युवाओं ने उनके ओजपूर्ण वक्तव्य का करतल ध्वनि से स्वागत किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संकुल परिसर में सुबह से ही छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिन में 10 बजे तक तो बाहर और भीतर तिल रखने की जगह भी नहीं रह गई। दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि लक्ष्य 2013 तो शुरुआत भर है। आपको ऊंचाई तक जाना है। एक छत के नीचे इतनी संस्थाओं को लाकर अमर उजाला ने आपका उनसे परस्पर कराया है। जिस उत्साह से आप आए हैं, उसी उत्साह से ऊंचाइयों को छूते जाइए। सही कॅरियर के चुनाव से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में छह ही देश हैं जो उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। इतने बड़े प्रदेश की बागडोर युवा मुखिया के हाथों है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब युवाओं को लैपटाप, टैबलेट बांटने की बात कही तो तरह-तरह के सवाल उठाए गए थे। आज राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात सब हमारी नकल कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने एक-दो विश्वविद्यालयों के स्टालों का जायजा भी लिया। लैपटाप का लकी ड्रा निकाला। बाग बरियार सिंह की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा शर्मा को लैपटाप भेंट करते हुए कहा कि मेरी इच्छा थी कि किसी छात्रा को ही लैपटाप मिले। छात्राएं पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी तभी हमारा समाज बढ़ेगा। लकी ड्रा में राहुल कुमार गुप्ता को मोबाइल फोन और कुछ छात्रों को घडि़यां मिलीं। अमर उजाला की ओर से क्लस्टर हेड भूपेंद्र दूबे, महाप्रबंधक एपी सिंह और डीजीएम राहुल कांकरिया ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहभागी विश्वविद्यालय और संस्थान
चेन्नई की एसआरएम यूनिवर्सिटी, मुंबई का आईटीएम इंस्टीट्यूट आफ हास्पिटैलिटी मैनेजमेंट, हैदराबाद की इक्फाई यूनिवर्सिटी, सिंबियोसिस पुणे, जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी, एक्यूरेट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी, जयपुर का पूर्णिमा फाउंडेशन, बियानी ग्रुप आफ कालेजेस, राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी, एसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस झांसी, देहरादून का बीएफआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी, बरेली का फ्यूचर ग्रुप, इनवर्टिस यूनिवर्सिटी, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस आगरा, मेरठ की ग्लोकल यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, वाराणसी का माइक्रोटेक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, अशोका इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी।


एजूकेशन लोन की ली जानकारी
लक्ष्य 2013 के दौरान सांस्कृतिक संकुल में भारतीय स्टेट बैंक और ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स की ओर से भी स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों पर जाकर छात्र-छात्राओं ने एजुकेशन लोन के बारे में जानकारी हासिल की और मिलने वाली रियायतों के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed