{"_id":"140-95780","slug":"Varanasi-95780-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Varanasi
Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमिनी गांव के बाहर सीवान में बुधवार की सुबह अंगद पटेल (22) का शव मिला। उसने खून की उल्टी की थी और गर्दन पर चोट के निशान मौजूद थे। मौके से पुलिस ने एक युवती का अधजला फोटो, मेमोरी कार्ड बरामद किया। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर जांच कर रही है।
अमिनी निवासी अंगद पटेल पांडेयपुर में अपने मौसा की दुकान पर एयरकंडीशनर बनाने का काम करता था। मंगलवार की शाम वह घर आया तो उसकी मां और बहनें खलिहान में मड़ाई करने जा रही थीं। वह भी उनके साथ जाने लगा। इसी बीच एक दोस्त की कॉल मोबाइल पर आने के बाद वह मां से यह कहकर चला गया कि उसे दोस्त ने गांव की पुलिया पर बुलाया है। सुबह उसका शव गांव के बाहर सीवान में मिला। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उसे जहर देकर मारा गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि अंगद तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने मौके से एक युवती का अधजला फोटो, पर्स से 1750 रुपये बरामद करने के बाद आशंका जताई कि आशनाई के चलते उसके साथ घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दिनेश चंद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि अंगद पटेल ने जहर का सेवन किया था। उसकी मां बताया कि शाम के समय एक दोस्त ने बुलाया था लेकिन युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल में ऐसे प्रमाण हाथ नहीं लगे हैं।