{"_id":"140-91212","slug":"Varanasi-91212-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर युवक की ईंट से कूंचकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर युवक की ईंट से कूंचकर हत्या
Varanasi
Updated Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के उत्तरी ककरमत्ता स्थित मकान की छत पर बदमाशों ने ईंट से अशोक प्रजापति (26) का सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की रात में हुई। घटना से पहले रात में ही उसका रामापुरा में तीन युवकों से विवाद हुआ था। इसमें शामिल एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
रामापुरा निवासी अशोक प्रजापति (26) अपने ममेरे भाई लखरांव निवासी गौतम वर्मा के साथ मिलकर कैंट रेलवे स्टेशन से बिल्टी छुड़ाने का काम करता था। दो दिन पहले उसकी स्टेशन पर दो लोगों से मारपीट हो गई थी। इस बीच उसका मोबाइल सेट गायब हो गया था। शुक्रवार की रात अशोक से रामापुरा हनुमान मंदिर के समीप कुछ युवकों से विवाद हो गया था। शनिवार की सुबह उसका लहूलुहान शव विनोद पांडेय के उत्तरी ककरमत्ता स्थित मकान की छत पर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक रेलवे बिल्टी का कार्ड बरामद किया। शव के समीप रक्त रंजित ईंट पड़ी थी। कार्ड पर उसके ममेरे भाई गौतम का नाम दर्ज था। पुलिस के बुलाने पर उसका ममेरा भाई मौके पर पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त की। बताया कि अशोक उसके साथ काम करता था। जानकारी होने पर मारे गए युवक का भाई संतोष प्रजापति पहुंचा। आरोप लगाया कि उसके भाई का कल रात रामापुरा मंदिर के पास शराब पीकर राहुल यादव, कुच्चू पांडेय और विक्की सेठ से विवाद हुआ था। उस समय कुच्चू पांडेय ने देख लेने की धमकी दी थी। घर से कुच्चू ही उसे बुलाकर ले गया था। पुलिस इस मामले में तीनों युवकों की तलाश कर रही है। पड़ोसियों की मानें तो सुबह कुच्चू मकान पर आया था। वह शव देखने के बाद वापस लौट गया था। पुलिस इसी को आधार मानकर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का शिकार युवक तीन भाइयोें में बड़ा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।