{"_id":"140-91127","slug":"Varanasi-91127-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कालेज गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कालेज गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला
Varanasi
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजा भैया के कार्यक्रम की अनुमति न मिलने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार की सुबह यूपी कालेज के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। गेट पर छात्रों की भीड़ लग गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने ताला तोड़कर आवागमन चालू कराया। इस मामले में पुलिस छह छात्रों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। बाद में उनका चालान कर दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया का नौ मार्च को यूपी कालेज में आने का कार्यक्रम था। उन्हें यहां छात्रसंघ का उद्घाटन करना था। यूपी कालेज के प्राचार्य ने गुरुवार को छात्रों को सूचना दी कि प्रशासन ने राजा भैया के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी है। छात्र नेता इस पर उखड़ गए। छात्रों का आरोप था कि कालेज के प्राचार्य प्रशासन की आड़ में राजा भैया के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दे रहे हैं। छात्रों के मुताबिक ,प्रशासन ने कार्यक्रम पर कोई रोक नहीं लगाई है। गुरुवार से ही इसी मुद्दे पर छात्रनेता यूपी कालेज में प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे थे। रात भर छात्रों का धरना जारी रहा। कालेज प्रशासन ने तनाव को देखते हुए शुक्रवार को कालेज बंद कर दिया। धरनारत छात्रनेता शुक्रवार की सुबह कालेज गेट पर पहुंच गए। मुख्यद्वार पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। इससे कालेज कैंपस में रहने वाले शिक्षक और हास्टल के छात्रों का आवागमन बाधित हो गया। सूचना के बाद मौके पर सीओ कैंट राकेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह पहुंचे। ताला तोड़ने के बाद पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतेश सिंह सबल, महामंत्री प्रिंस सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बलवंत सिंह, पूर्व महामंत्री अजय सिंह गौरव समेत छह का चालान कर दिया। छात्रनेता आगे की रणनीति बना रहे हैं।