फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ मंदिर को मिलेगा अनूठा कलेवर

महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ मंदिर को मिलेगा अनूठा कलेवर

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखरों वाले मुक्तांगन को अनूठे कलेवर में सजाने की योजना है। गेंदा, गुलाब, कुंद, कृष्णकांति के फूलों के बंदनवार बनाए जाएंगे। मुक्तिदाता धाम के खंभों पर फूलों के गुलदस्ते खिले नजर आएंगे तो चार पहर की आरती में झूमर का आकर्षण देखने लायक होगा।
विज्ञापन

गर्भगृह के सामने बैकुंठ नाथ को 11 हजार रुद्राक्ष की मालाओं से सजाया जाएगा। 10 मार्च की रात मंगला आरती 2.15 बजे शुरू होगी। 3.30 बजे भोर में दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ बाबा के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए देश-दुनिया के भक्त उमड़ पड़ेंगे। बाबा विश्वनाथ की चार पहर आरती के प्रसारण के लिए ज्ञानवापी के पीछे वाले रास्ते पर 70 एमएम की सिने स्क्रीन लगाई जाएगी। जिससे लाइन में लगने वाले भक्त आरती के दर्शन कर सकें। महाशिवरात्रि पर सजावट का जिम्मा उठाने वाले अजय शर्मा ने बताया कि एक लाख गुलाब, डेढ़ लाख गेंदा और 50 हजार कुंद के फूल मंगाए गए हैं। अशोक, कामिनी की पत्तियों और मदार की मालाओं को भी गूंथा जाएगा।
विज्ञापन


आरती के दर्शन
----------------
10 मार्च की रात मंगला आरती रात 2.15 से 3.15 तक होगी।
3.30 बजे दर्शन को खुलेंगे पट। मध्याह्न भोग आरती 12
से 12.30 बजे तक होगी।
चार पहर की आरती:
प्रथम पहर : रात 10 .50 पर शंख बजेगा
गर्भगृह में दर्शनार्थियों के जाने पर रोक लगाकर 11 बजे से 12.30 तक आरती
द्वितीय पहर: रात 1.20 पर भक्तों का प्रवेश रोककर 1.30 से 2.30 तक आरती
तृतीय पहर: रात 2.55 पर गर्भगृह में प्रवेश रोककर तीन बजे से 4.25 तक आरती
चतुर्थ पहर: 4.55 पर गर्भगृह में प्रवेश रोककर 11 मार्च की सुबह 5 बजे से 6.15 तक आरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed