फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विद्यापीठ में छात्रों ने की तालाबंदी, तोड़फोड़

विद्यापीठ में छात्रों ने की तालाबंदी, तोड़फोड़

Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पेयजल समस्या तथा नौ सूत्री मांगों को लेकर छात्रों ने परिसर में धारा 144 लागू होने के बावजूद जमकर हंगामा किया। पंत प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ भी की। कार्यालय के शीशे तथा गमले तोड़ दिए। शाम को वाइसचांसलर के साथ हुई बैठक में छात्रों की समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद छात्रों ने तालाबंदी समाप्त की। इसके चलते कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। छात्रों के हंगामा को देखते हुए चीफ प्राक्टर ने विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश द्वार बंद करा दिए थे। लगभग एक घंटे तक न तो कोई परिसर में प्रवेश कर पाया और न ही कोई निकल पाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खुलते ही सुबह दस बजे उन्होंने पंत प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। उनका कहना था कि कई बार मांग करने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों के संबंध में सकारात्मक रुख नहीं अख्तियार कर रहा है। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर रजिस्ट्रार साहब लाल मौर्य तथा चीफ प्राक्टर प्रो. कल्पलता पांडेय ने छात्रों से बातचीत की। कोई हल नहीं निकलने पर छात्रों का मांगपत्र लेकर प्रो. राममोहन पाठक, डा. अवधेश सिंह, चीफ प्राक्टर वीसी आवास पहुंचे। करीब दो बजे कें द्रीय कार्यालय में छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत में नौ सूत्री मांगों का निस्तारण सप्ताह भर में करने का आश्वासन मिलने पर लगभग साढ़े तीन बजे तालाबंदी समाप्त हुई। धरना प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह, महामंत्री दिलीप, पुस्तकालय मंत्री गौरव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन


शासन से मांगा दिशा निर्देश
वाराणसी। छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने पिछले पांच वर्ष के दौरान छात्रसंघ मद में जमा शुल्क छात्रसंघ को देने की मांग की है। पिछले पांच सत्रों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया गया, लेकिन छात्रों से शुल्क लिया गया। छात्रसंघ की मांग के संबंध में विवि प्रशासन ने उच्च शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर जानकारी दी है। साथ ही दिशा निर्देश भी मांगा है ताकि छात्रसंघ की मांगों के संबंध में निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्रों की मांगें
- कैंपस में शुद्ध पेयजल व्यवस्था
- परीक्षा की दृष्टि से पंखे लाइट की मरम्मत
- छात्रसंघ भवन में पंखे, वाटरकूलर और इनवर्टर की व्यवस्था
- शोध प्रवेश परीक्षा कराई जाए
- खेलकूद मैदान में बिजली की व्यवस्था
- स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा छात्रों को मुहैया कराई जाए
- पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं
- साइकिल स्टैंड नि:शुल्क किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed