फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जूना अखाड़े की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

जूना अखाड़े की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कुंभ के काशी में समापन से पहले जूना अखाड़े की अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव की दो दिनी प्रक्रिया गुरुवार को हनुमान घाट स्थित प्रधान केंद्र में शुरू हुई। अखाड़े की 52 सदस्यीय महासभा ने बंद कमरे में तीन घंटे तक मंथन किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी के 17 प्रमुख पदों पर सर्व सम्मति से चुनाव की घोषणा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के करीब सौ पदों पर चुनाव आठ मार्च को बैजनत्था स्थित जपेश्वर महादेव समाधि स्थल परिसर में होगा। इससे पहले अखाड़े की अलग-अलग मढि़यों के पदाधिकारियों ने गिले-शिकवे मिटाकर धर्म की रक्षा की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चुनावी बैठक दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हुई। देर शाम श्री महंत भागवतपुरी महाराज को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। श्री महंत केदारपुरी महाराज महामंत्री बनाए गए। विद्यानंद सरस्वती जी महाराज अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे। महंत अशोक गिरि, महंत रुद्रपुरी, गजाकेशर गिरि और मोहन भारती को रमता पंच चुना गया। महंत कमल पुरी, महंत नारायण गिरि, महंत परशुराम गिरि और महंत देवानंद सरस्वती मंत्री बनाए गए हैं। महंत राजा गिरि, महंत इंद्रनंद सरस्वती, महंत धनराज गिरि और महंत हीरा पुरी को थानापति चुना गया। सबसे अहम फैसले में अब तक अखाड़े के राष्ट्रीय मंत्री रहे महंत हरि गिरि महाराज को अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया। पदाधिकारियों की घोषणा तुरही और नगाड़े की धुनों के साथ ही गई। नए पदाधिकारियों को कमरे से निकलते ही फूल मालाओं से लाद दिया गया।
विज्ञापन


कोट
लंबे समय से चले आ रहे कुछ मढि़यों के वर्चस्व को इस बार सहमति के आधार पर तोड़ा गया। अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी मढि़यों के संतों की समान भागीदारी का ध्यान रखा गया है। -श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, संरक्षक-अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी जूना अखाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नासिक कुंभ मेले पर अहम फैसला आज
वाराणसी। जूना अखाड़े की सभी मढि़यों के पदाधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी शुक्रवार को कई अहम फैसले लेगी। इसमें नासिक कुंभ मेला के प्रभारियों की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। जूना अखाड़े के नवनिर्वाचित अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही नई टीम को कार्यभार सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed