फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इंतजार खत्म, 28 को बंटेगा बेरोजगारी भत्ता

इंतजार खत्म, 28 को बंटेगा बेरोजगारी भत्ता

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भत्ते का इंतजार करने वाले बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। उन्हें 28 जनवरी को आयोजित समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन चेक वितरित करेंगे। इसके लिए स्थान और समय की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने 31 जुलाई 2012 तक अपने फार्म जमा कर दिए हैं। ऐसे बेरोजगारों की संख्या 18 सौ है।
विज्ञापन

भत्ता कब मिलेगा, इसे लेकर बेरोजगारों के साथ ही अधिकारी भी असमंजस में थे, लेकिन तिथि की घोषणा के साथ ही संशय के बादल छंट गए हैं। चेेक वितरण समारोह में भाग लेने वाले बेरोजगारों को 27 जनवरी को परिचय पत्र दिया जाएगा। पुरुषों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के बगल में स्थित बीपीकेजी आईटीआई मैदान चौकाघाट से और महिलाओं को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक परिचय पत्र दिया जाएगा। इसके लिए पात्रों को आवेदन जमा करने की पावती रसीद ले जानी होगी। ऐसा न करने वाले चेक वितरण समारोह में शिरकत नहीं कर सकेंगे। सहायक सेवायोजन निदेशक ओपी सिंह ने बताया कि जिन बेरोजगारों ने भत्ते के लिए फार्म एक अगस्त या उसके बाद भरे थे, उनके खाते में भत्ता राशि 15 फरवरी तक भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चेक वितरण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed