{"_id":"140-87058","slug":"Varanasi-87058-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा से बलात्कार का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा से बलात्कार का प्रयास
Varanasi
Updated Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवारोड। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास गांव के ही एक युवक ने किया। एक महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिर्जामुराद थाने से करीब सात किलोमीटर स्थित गांव की निवासी सातवीं की छात्रा शुक्रवार की रात खेत पर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने मुंह दबाकर उसे उठा लिया। युवक उसे एक पुराने मकान में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी पट्टीदारी की चाची मौके पर पहुंची और शोर मचाने लगी। युवक छात्रा को छोड़कर भाग निकला। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पिता ने थाने पर पहुंचकर वहां मौजूद चौकी प्रभारी को जानकारी दी। चौकी प्रभारी के समझाने पर पिता ने अपनी लिखी तहरीर बदल दी। पहली तहरीर में उसने बलात्कार लिखा का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि पिता के कथनानुसार मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी प्रमोद कुमार बिंद को गिरफ्तार किया गया है। पीडि़त का मेडिकल मुआयना अगले दिन कराया जाएगा। रिपोर्ट में अन्य तथ्य आने पर धारा बढ़ाकर पुलिस विवेचना करेगी।