फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस दो फाड़ हो गई

जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस दो फाड़ हो गई

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस रविवार को खालिसपुर स्टेशन के पास अचानक कपलिंग टूटने से दो फाड़ हो गई। एक कोच और गार्ड यान पीछे ही रह गया जबकि इंजन समेत शेष ट्रेन आगे निकल गई। गार्ड ने वाकी-टाकी से इसकी सूचना ट्रेन के चालक और अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को पीछे लाया गया और गार्ड यान एवं कोच को जोड़ा गया। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि अफसरों का दावा है कि ट्रेन कैंट स्टेशन से पूरी जांच पड़ताल के बाद ही रवाना की गई थी। वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) कैंट स्टेशन से 12:55 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन करीब डेढ़ बजे जैसे ही खालिसपुर स्टेशन के आगे बढ़ी तभी पीछे की अंतिम कोच की कपलिंग टूट गई। गार्ड यान और एक जनरल कोच कुछ दूरी के बाद रुक गए और बाकी ट्रेन काफी आगे निकल गई। इसकी सूचना होने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जनरल कोच के यात्री नीचे उतर पड़े। सूचना पाकर अफसर पहुंच गए और आगे निकल चुकी ट्रेन को पीछे ला कर जोड़ा गया। तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। इस मामले में सीनियर डीसीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट मंडल कार्यालय, लखनऊ को भेज दी है। घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed