{"_id":"140-81946","slug":"Varanasi-81946-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के छात्र का लखनऊ में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के छात्र का लखनऊ में मिला शव
Varanasi
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ताजिया देखने के लिए रविवार को घर से निकले 11वीं के छात्र शफाक खान उर्फ प्रिंस का क्षतविक्षत शव सोमवार को लखनऊ के कैंट क्षेत्र में मिला। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग शव लेने लखनऊ रवाना हो गए।
वारीगड़ही निवासी शकील आजम का पुत्र शफाक खान उर्फ प्रिंस पीएन कालेज में 11 वीं कामर्स का छात्र था। रविवार को दो बजे वह मां गजाला परवीन से यह कहकर निकला कि वह ताजिया देखने रामनगर चौक जा रहा है। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। सोमवार की सुबह लखनऊ कैंट के थानाध्यक्ष ने फोन पर शकील को बताया कि उसके बेटे का शव एनएन पेट्रोल पंप के सामने मिला है। आशंका है कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। उसकी जेब से मिले कालेज के परिचयपत्र से उसकी शिनाख्त हुई। पिता शकील आजम काशी डिपो (रोडवेज) में संविदा पर चालक हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह अवाक रह गए। आननफानन में परिवार के लोग लखनऊ रवाना हुए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शफाक मस्जिद में अजान भी लगाता था। मोहर्रम के चलते रविवार को वह रोजा भी रखा था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।