फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा महोत्सव : अबकी नहीं होगी गहरेबाजी, पतंगबाजी

गंगा महोत्सव : अबकी नहीं होगी गहरेबाजी, पतंगबाजी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा महोत्सव 24 नवंबर से शुरू होगा। इसका उद्घाटन प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल करेंगे। राज्यपाल बीएल जोशी 27 नवंबर को समारोह का समापन करेंगे। महोत्सव के दौरान सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम राजेंद्र प्रसाद घाट पर होंगे। इसके आयोजन में 65 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस बार के महोत्सव में गहरेबाजी व पतंगबाजी का आयोजन नहीं होगा। दस दिनी गांधी शिल्प मेला 25 नवंबर से सांस्कृतिक संकुल में शुरू होकर चार दिसंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मंडलायुक्त चंचल कुमार तिवारी ने गुरुवार को अनुश्रवण कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शिल्प मेले में 150 स्टाल हस्तशिल्प तथा 30 स्टाल हैंडलूम विभाग को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य लोग भी दो से तीन हजार रुपये देकर स्टाल लगा सकते हैं। शिल्प मेले में विभिन्न प्रदेशों के क्रोशिया वर्क, लैस, इंब्रायडरी, पशमीना शाल, बांस, बेत, जूट शिल्प, एप्लिक पेपरमैसी, पैचवर्क, कांथा इंब्रायडरी, कलमकारी, मधुबनी पेंटिंग, जरी वर्क, चंदेरी साड़ी, कुल्लू शाल, कालीन, टेराकोटा आदि के शिल्पी उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। शिल्प मेले में प्रवेश के लिए पांच रुपये का टिकट लगेगा। दस वर्ष तक के बच्चों व विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश मुफ्त है।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले पारंपरिक खेलकूद कार्यक्रम
तिथि समय खेल का नाम आयोजन स्थल
24 नवंबर सुबह 7 बजे गंगा मैराथन रेस संत रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट
24 नंवबर अपराह्न 1.30 बजे कुश्ती अस्सी घाट
25 नवंबर शाम 5 बजे कुश्ती अस्सी घाट
26 नवंबर दोपहर 12 से शाम 4 बजे नौका रेस अस्सी घाट से डा. आरपी घाट
27 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक गदा, जोड़ी, मलखंभ डा. आरपी घाट
-----
ये प्रमुख कलाकार प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
तिथि कलाकार का नाम विधा
24 नवंबर उस्ताद अली अब्बास खान शहनाई
डा.मालविका मित्रा कथक
लक्ष्य मोहन एवं आयुष मोहन गुप्ता सितार व सरोद युगलबंदी
गणेश मिश्र शास्त्रीय गायन
प्रतिध्वनि नृत्य समूह बैले
25 नवंबर शाहिद परवेज सितार वादन
संजीव अभ्यंकर शास्त्रीय गायन
पुंग चोलम मणिपुरी नृत्य
26 नवंबर पं. विश्व मोहन भट्ट व राम कुमार मोहन वीणा व तबला
सुरभि सिंह कथक
27 नवंबर भजन सोपोरी संतूर वादन
रतन मोहन शर्मा शास्त्रीय गायन
आर श्रीधर वायलिन वादन
संगीत एवं मंच कला संकाय बीएचयू भरत नाट्यम एवं कथक पर आधारित कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed