{"_id":"140-81526","slug":"Varanasi-81526-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 14 सौ किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 14 सौ किसानों को मिलेगा लाभ
Varanasi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गई ऋण माफी योजना की घोषणा का लाभ वाराणसी जिले के 1400 किसानों को ही मिलेगा। जिले में ग्रामीण विकास बैंक से लगभग 3500 किसानों ने ऋण लिया है। इसमें 50 हजार तक ऋण लेने वाले 1400 किसान ऐसे हैं जिन्होंने 31 मार्च, 2012 तक लोन की दस फीसदी राशि बैंक में जमा कर दी है।
अधिकारियों की मानें तो 600 किसान ऐसे हैं जिन्होंने 50 हजार रुपये से अधिक का ऋण लिया है। इसके अलावा करीब 1500 किसानों ने 31 मार्च तक ऋण की दस फीसदी राशि जमा नहीं की। ऐसे में इनको ऋणमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिले में 1400 किसानों के लगभग सात करोड़ रुपये ऋण की राशि माफ हो जाने की संभावना है।
ग्रामीण विकास बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि जिले में बैंक की दो शाखाएं हैं। इन शाखाओं से लगभग 3500 किसानों ने ऋण लिया है। उन्होंने कहा कि बैंक को शासन से दिशानिर्देश मिलने का इंतजार है। जैसे ही निर्देश मिलेगा, किसानों का ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।