फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रायबरेली में खुलेगा महिला विवि

रायबरेली में खुलेगा महिला विवि

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में महिला विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा अगले महीने की जा सकती है। रायबरेली में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपना कैंपस खोलने का प्रस्ताव कुछ महीने पहले तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल को दिया था। सिब्बल ने इसी कैंपस को विवि का दर्जा देने का सुझाव देते हुए इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी। अगले महीने 25 दिसंबर को बीएचयू के 150वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व सोनिया गांधी की उपस्थिति में इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बनारस हिंदू विवि के कुलपति लालजी सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली में नए मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लमराजू से मुलाकात कर उन्हें विवि के स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रित करने आए थे। लालजी सिंह के अनुसार 25 दिसंबर को होने वाले समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि होंगे। सोनिया का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। वे जल्द ही सोनिया से समारोह में शामिल होने का अनुरोध करने के लिए उनसे मिलेंगे। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही सोनिया ने रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में बने पहले कोच का अनावरण किया तो इसके लिए जमीन देने वाले किसानों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। साथ ही गांधी परिवार की राजनीतिक कर्मभूमि रायबरेली-अमेठी में कई अन्य विकास कार्यों का भी आगाज हुआ।
विज्ञापन

बीएचयू के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने का आश्वासन दिया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद की स्थितियों को लेकर कुछ संशय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सिब्बल ने बीएचयू के मिर्जापुर स्थित राजीव गांधी साउथ कैंपस को भी विवि का दर्जा दिए जाने का आश्वासन दिया था। बीएचयू लंबे समय से अपने कैंपस में स्थित सर सुंदरलाल मेडिकल कालेज को एम्स का दर्जा दिए जाने की मांग करता आ रहा है। यह प्रस्ताव भी स्वास्थ्य मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय के बीच अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर तथा एक 500 कमरों का अंतरराष्ट्रीय छात्रावास बनाने का प्रस्ताव भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय में लंबित है। उम्मीद है कि इन प्रस्तावों पर अगले महीने तक मंत्रालय की हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed