{"_id":"140-80740","slug":"Varanasi-80740-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"5210 विधि को अपनाएं, मधुमेह से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5210 विधि को अपनाएं, मधुमेह से बचें
Varanasi
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मधुमेह से भारत में सबसे अधिक मरीज हैं। इस बीमारी के बचाव के लिए लोगाें को जरूरी है कि वे 5210 विधि को अपनाएं। मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में डा. एमके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि 5210 विधि में पांच का मतलब है प्रतिदिन पांच चम्मच सीजनल फल का इस्तेमाल करें। दो का अर्थ है कंप्यूटर, टीबी या चमकने वाले स्क्रीन पर लगातार न देखें और न काम करें। एक का मतलब है प्रतिदिन एक घंटा शारीरिक व्यायाम करें। शून्य का मतलब है पिज्जा एवं बरगर आदि फास्ट फूड के सेवन से बचें। उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या, मोटापा और खानपान में लापरवाही के कारण यह बीमारी बढ़ रही है।
विज्ञापन