{"_id":"140-80687","slug":"Varanasi-80687-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती लगी सूमो ने चार को मारा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती लगी सूमो ने चार को मारा धक्का
Varanasi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर। नीली बत्ती लगी बेकाबू सूमो ने गिलट बाजार में चार लोगों को धक्का मार दिया। पुलिस ने नशे में धुत चालक को भोजूबीर में पकड़ लिया। सूमो कस्टम विभाग से संबद्ध है।
अनियंत्रित सूमो ने एक -एक कर चार लोगों को धक्का मार दिया। सूमो सड़क के दोनों ओर लहरा कर चल रही थी। लोग दहशत में आ गए और सड़क छोड़कर भागने लगे। इसी बीच, किसी ने पुलिस को सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घेरेबंदी कर सूमो को भोजूबीर में पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हरहुआ के कोइराजपुर निवासी अनिल पांडेय बताया। उसने शराब पी रखी थी। उधर, परमानंदपुर निवासी सुरेंद्र पटेल (40), शिवपुर निवासी विनोद पटेल (23), पूजा (19) और बड़ागांव निवासी संतोष (30) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवपुर थानाध्यक्ष विनय सिंह का कहना है कि चालक पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।