फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छह आतंकी हमलों में 26 लोग गवां चुके हैं जान

छह आतंकी हमलों में 26 लोग गवां चुके हैं जान

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। छह आतंकी धमाकों में 26 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कार्रवाई के नाम पर वलीउल्लाह ही पकड़ा जा सका है। चंदौली निवासी आरोपी शमीम अब भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर 23 फरवरी 2005 को पहला धमाका हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हुई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पहले इसे हादसा बताया था। बाद में आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोट की पुष्टि की गई थी। सात मार्च 2006 को संकटमोचन और कैंट स्टेशन पर धमाका हुआ था। कैंट धमाके में तीन लोग मारे गए और 22 लोग घायल हुए थे, जबकि संकटमोचन धमाके में तीन की मौत हुई थी और 48 लोग घायल हुए थे। 25 जुलाई 2005 को श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट में सात लोग मारे गए, जबकि 85 घायल हुए थे। 23 नवंबर 2007 में वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ में सीरियल ब्लास्ट हुआ। इस दौरान वाराणसी में चार लोग मारे गए, जबकि 157 लोग घायल हुए थे। इस घटना से पूर्व वाराणसी कोर्ट में पेशी के दौरान वलीउल्लाह की पिटाई भी हुई थी। कचहरियों में विस्फोट इसी का बदला बताया गया था। सात दिसंबर 2010 को शीतला घाट पर ब्लास्ट हुआ। इस बार दो लोगों की मौत हुई और 48 घायल हुए थे। इन सभी मामलों में वलीउल्लाह और शमीम आरोपित हैं। फरार शमीम पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed