फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   व्यवसायी को गोलियों से भूना

व्यवसायी को गोलियों से भूना

Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी के श्रीरामपुर (सियरहा) में शुक्रवार की रात बदमाशों ने व्यवसायी राम दुलार सिंह (50) को घर के सामने गोलियों से छलनी कर लिया। अस्पताल लेकर आते समय उसकी मौत हो गई। घटना के समय मौजूद रामदुलार की भाभी ने गांव के दो शूटरों को पहचान लिया। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित बोर का खोखा बरामद किया। छानबीन से पता चला कि घटना का शिकार व्यवसायी गांव की युवती के अपहरण की साजिश के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। वह 20 दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था।
विज्ञापन

श्रीरामपुर (सियरहा) निवासी राम दुलार सिंह (50) अपने पुत्र रवि सिंह के साथ मुंबई सेंट्रल में किराना का दुकानदार है। शुक्रवार की रात वह रोड पर स्थित अपने घर के सामने टहल रहा था। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश वहां आकर रुके। बदमाशों ने राम दुलार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में तीन गोली लगने पर व्यवसायी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के समय उसकी पत्नी मीना और भाभी मनोरमा सिंह भी मौजूद थीं। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उसे बाइक से लेकर बाबतपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव पहुंचे। राम दुलार की भाभी ने पुलिस को बताया कि तीन शूटरों में तेगा सिंह और सर्वजीत उर्फ मुकुड़ी सिंह को वह पहचानती हैं। पुलिस ने बताया कि मुकुड़ी की पुत्री का कुछ माह पहले अपहरण हुआ था। 21 मई को उसने राम दुलार सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में परिवार के दो सदस्य राजकुमार सिंह और अमित सिंह जेल में हैं। राम दुलार अपने भतीजों को छुड़ाने के लिए पैरवी कर रहे थे। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने व्यवसायी के भतीजे से पूछताछ की। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed